फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Renunciati

Kaithal News: मोह माया, अहंकार का त्याग जरूरी ः विज्ञानानंद

Sun, 08 Dec 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Renunciati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। अग्रवाल धर्मशाला चीका में चल रही श्री राम कथा के छठे दिन की कथा का शुभारंभ गुहला के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें कथा वाचक स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मोह माया और अहंकार का त्याग करके ही व्यक्ति भगवान को पा सकता है।

इससे पूर्व उन्होंने पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर को को भगवान श्री राम का चित्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। कथा को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा कि जब श्रीराम सीता-माता के साथ शादी करके अयोध्या पधारे थे तो सुख समृद्धि, धन दौलत का प्रवाह अयोध्या की तरफ बहने लगा था।
विज्ञापन


स्वामी ने बताया कि इसके बावजूद अयोध्या की प्रजा के मन में एक बार भी अहंकार नहीं आया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या की प्रजा जानती थी कि यह सब प्रभु श्री राम की कृपा से ही उन्हें मिल रहा है। कहा कि इसके विपरीत वर्तमान समय में यदि मनुष्य जरा सा भी धन कमा लेता है तो उसके मन में अहंकार आ जाता है। वर्तमान में मनुष्य समझता है कि उसने जो भी धन व मान सम्मन कमाया है वह अपने कौशल व समझदारी से कमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानव तभी भगवान को हासिल कर सकता है जब वह मोह माया और अहंकार का त्याग करता है। स्वामी ने कहा कि मनुष्य की यहीं भूल से श्री राम से दूर कर रही है। पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि श्रीराम की कथा जैसे धार्मिक आयोजनों से

समाज में समरसता व एकता का भाव आता है और हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान होता है। इस मौके पर कथा के आयोजकों ने पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर को पटका पहना सम्मानित किया।


इस मौके पर परमानंद गोयल, अशोक गर्ग, कृष्ण चंद सिंगला, सतप्रकाश गर्ग, पार्षद राजेश ठाकुर, मंगत राम बंसल, प्रेम सिंह पूनिया, विजय गर्ग, विनोद गर्ग, मनोज मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed