{"_id":"65020e664aefe0a290046db2","slug":"remove-export-duty-from-basmati-kaithal-news-c-245-1-kht1001-4541-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बासमती से निर्यात शुल्क हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बासमती से निर्यात शुल्क हटाएं
Thu, 14 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। इनेलाे नेता अर्जुन चौटाला ने राजौंद के कई गांव में जनसभा की। लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस मौके पर उन्होंने सरकार से बासमती चावल से निर्यात शुल्क हटाने की मांग की। राजौंद से वरिष्ठ जिला उप प्रधान कंवरपाल राणा के आवास पर वह पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इनेलो का जिस तरह जनाधार बढ़ रहा है। लोगों के समर्थन से साफ नजर आ रहा है कि लोग परिवर्तन चाहते हैं। गठबंधन सरकार किसानों की धान और बाजरे की फसल को तुरंत एमएसपी पर खरीदने का प्रबंध करें और यह सुनिश्चित करें कि मंडियों में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार से भी मांग की है कि बासमती चावल से निर्यात शुल्क को हटाया जाए ताकि किसानों को उसकी धान की फसल के उचित दाम मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ के कारण प्रभावित हुए गांव में लगभग एक महीने से पानी खड़ा है, लेकिन यह बहुत बड़ी विडंबना है कि गठबंधन सरकार ने आज तक पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं किए हैं।
विज्ञापन
चौटाला ने कहा कि लोगों के मिल रहे समर्थन से 2024 में इनेलो अपनी सरकार बनाएगी और उनकी प्राथमिकता रहेगी कि बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
इस दौरान इनेलो के जिला प्रधान राजाराम माजरा, कंवरपाल राणा, महिपाल सिंह राणा, संग्राम राणा, रणवीर सिंह फौजी, रणधीर प्रजापत, नरेश वाल्मीकि, अनु राणा, तरसेम सिंह, रविंद्र राणा, विशाल राणा, उज्जवल, प्रदीप सहित आदि इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।