फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Remembered the ideals of Guru Daksh Prajapati

Kaithal News: गुरु दक्ष प्रजापति के आदर्शों को किया याद

Tue, 05 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Remembered the ideals of Guru Daksh Prajapati
पूंडरी । गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह पर दीप प्रज्वलित करते विधायक सतपाल जांब व अन्य । - फोटो : लहचूरा बांध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। गुरु दक्ष प्रजापति धर्मशाला मंदिर जन कल्याण समिति, फतेहपुर की ओर से माता मनसा देवी मंदिर प्रांगण में गुरु दक्ष प्रजापति जयंती का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के हजारों लोगों ने भाग लेकर गुरु दक्ष प्रजापति के आदर्शों को याद किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के पुत्र संजीव गंगवा और पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने शिरकत की।चेयरमैन अशोक वर्मा (सिरसा) और एचसीएस अधिकारी डॉ. सुभाष चंद ने विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर भजन गायक रोशन खेदड़ ने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया, जबकि बरवाला के प्रसिद्ध पहलवान संजय खली ने अपनी उपस्थिति से विशेष आकर्षण का केंद्र बने। समिति ने सभी अतिथियों को बुके, शॉल और पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र धर्मशाला के पूर्व प्रधान वीरभान शेरसिया और प्रधान रामरूप वाले ने की। पदाधिकारियों और सदस्यों में महासचिव मास्टर अर्जुन सिंह, कैशियर सतबीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश, चेयरमैन रमेश, उपप्रधान पाला राम, रामपाल हलवाई, रामनाथ, धर्मवीर पटवारी, रामकुमार रंबा, बीपीएचओ जिलाध्यक्ष सुभाष कुराड, विनोद डीग, मीडिया प्रभारी कृष्ण टीक, राजपाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति आदि शामिल रहे।

मेधावियों का सम्मान

समारोह के दौरान समाज के होनहार और मेधावी बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना था।

प्रमुख घोषणाएं और सहयोग

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के पुत्र संजीव गंगवा ने मंत्री की ओर से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। हल्का विधायक सतपाल जांबा ने धर्मशाला के विकास के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा (सिरसा) ने धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसके पेंट कार्य का आश्वासन दिया।

पूंडरी । गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह पर दीप प्रज्वलित करते विधायक सतपाल जांब व अन्य ।

पूंडरी । गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह पर दीप प्रज्वलित करते विधायक सतपाल जांब व अन्य ।- फोटो : लहचूरा बांध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed