{"_id":"6a88bef2a2e4cdbdf00c87b3","slug":"relief-from-rain-in-the-morning-humidity-caused-discomfort-in-the-afternoon-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154041-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुबह बारिश से राहत, दोपहर बाद उमस ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुबह बारिश से राहत, दोपहर बाद उमस ने सताया
Sat, 22 Aug 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड पर भरे पानी से गुजरती बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में शुक्रवार सुबह करीब पौना घंटा हुई झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली। सुबह-सुबह आसमान में अचानक काले बादल छाए गए और कुछ देर बाद बारिश हो गई। बारिश से मौसम बेहद सुहावना हो गया। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। बारिश बंद होने के बाद तेज धूप निकल आई। हवा में नमी बढ़ गई, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, बारिश के दौरान और उसके बाद शहर में 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इन हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए जरूर राहत दी। बारिश और हवाओं के चलते शहर के तापमान में भी बदलाव देखा गया है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की बारिश से मौसम में जो ठंडक घुली थी, वह दोपहर होते-होते धूप के कारण उमस भरे माहौल में बदल गई, जिससे राहगीरों और कामकाजी लोगों को पसीने से तर-बतर होना पड़ा।
-- -- -- --
विभाग ने जताई बारिश की संभावना
कृषि विशेषज्ञ डाॅ. हरमीत ने कहा कि मानसून की सक्रियता के कारण आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान जिले और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण बारिश के बाद धूप निकलने पर उमस बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन आने वाले दिनों में यदि फिर से अच्छी बारिश होती है, तो तापमान में और गिरावट आएगी।