फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Relief from rain and cold winds; mercury drops by up to 10 degrees.

Kaithal News: गंदे नाले के पानी की निकासी न होने के कारण लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain and cold winds; mercury drops by up to 10 degrees.
पानी की निकासी न होने के कारण रोष जताते ग्रामीण।
पाई। करोड़ा गांव में पाई रोड पर बने गंदे नाले की पानी की निकासी न होने के कारण लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए नाले के लिए स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण राजेश, धर्म सिंह, अमरनाथ, महिपाल, सुरेश, ओमप्रकाश, सतीश कुमार, धर्मबीर, संजय, महेंद्र और दीपक आदि ने विभाग के अफसरों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन, चार माह पहले बने इस नाले की कहीं कोई निकासी ही नहीं है।
विज्ञापन

पाई रोड पर जलभराव और बंद नाले के कारण श्री साईं पब्लिक स्कूल के बच्चों की सुरक्षा दांव पर है। स्थानीय निवासी सतवीर सिंह ने बताया कि गंदा पानी यहां जमा हो रहा है जिससे स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आगामी मानसून में यहां जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा और बढ़ जाएगा। प्रशासन की ओर से नाले की निकासी न बनाए जाने से निजी खर्च पर मिट्टी डलवानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विधायक से अपील की है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए और नाले की निकासी को जल्द दुरुस्त करें।

पानी की निकासी न होने के कारण रोष जताते ग्रामीण।

पानी की निकासी न होने के कारण रोष जताते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed