{"_id":"68a0ece167b90928e8014731","slug":"register-garbage-management-complaints-on-toll-free-number-kaithal-news-c-18-1-knl1004-716522-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टोल फ्री नंबर पर करें कचरा प्रबंधन की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टोल फ्री नंबर पर करें कचरा प्रबंधन की शिकायतें
Sun, 17 Aug 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अब एक फोन करते ही खराब स्ट्रीट लाइट व कचरे के उठान का प्रबंध होगा। इसके लिए नगर परिषद ने शहर से कचरा उठान व खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के बारे में टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है।
नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग की तरफ से एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें खराब स्ट्रीट लाइट की समस्याएं बारे जानकारी संबंधित वार्ड के पार्षद की तरफ से दी जाती है, जैसे ही खराब स्ट्रीट लाइट की सूचना मिलती है तो कर्मचारी लाइट ठीक करने के लिए वहां पहुंच जाते हैं।
इससे लोगों को भी काफी सुविधा हो रही है। पहले लोगों को खराब स्ट्रीट लाइट व कचरा प्रबंधन को लेकर नगर परिषद में शिकायत देने के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब ट्रोल फ्री नंबर जारी होने के बाद लोग अपनी शिकायत एक काल के माध्यम से दर्ज करवा सकेंगे। इसमें आर्थिक रूप से फायदा होने के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शनिवार को महादेव काॅलोनी में 15 लाख रुपये से बनी व बनने वाली कई गलियों का उद्घाटन किया। इन गलियों के बनने से वार्ड वासियों को फायदा होगा। नप चेयरपर्सन ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य हो रहे हैं। इनमें चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट वार्डों में लगवाई जा रही है। कुल सात हजार 777 स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है।
अब तक एक हजार लाइट वार्डों में लगाई जा चुकी हैं। सभी वार्डों में 30-30 लाइट लगवाई जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी नगर परिषद की तरफ से 7 हजार 777 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। चेयरपर्सन ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शहर का विकास तेजी से हो रहा है। बड़े प्रोजेक्ट पर भी जल्द ही काम शुरू होने वाला है।
इस अवसर पर पार्षद बलराज सिंह, पूर्व पार्षद विक्की शर्मा, शक्ति सौदा, सुरेंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पहलवान, पार्षद प्रवेश शर्मा, रविंद्र गिल, धर्म सिंह, अशोक धीमान, रिक्की शर्मा, सुभाष नागपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
वार्ड-22 में आज 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का होगा उद्घाटन व शिलान्यास
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग रविवार को वार्ड नंबर 22 में 50 लाख रुपये से बनी व बनने वाली गलियों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी। वार्ड नंबर 22 से पार्षद राजेश सिसोदिया ने बताया कि विजय साइकिल से लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय तक 23 लाख रुपये से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया जाएगा। इसी प्रकार कई गलियां जो बनकर तैयार हो चुकी है, उनका उद्घाटन भी किया जाएगा।
जारी किए गए नंबर
n
डोर-टू-डोर कचरा उठान के लिए
18008911863
n
खराब स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने के लिए
92533-45601