{"_id":"60f482b58ebc3e73711025b7","slug":"register-for-admission-in-technical-institutes-by-august-10-kaithal-news-knl769627164","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 10 अगस्त तक कराएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 10 अगस्त तक कराएं’
विज्ञापन
गांव शेरगढ़ स्थित पॉलिटेक्निक संस्थानों में नए विद्यार्थियों के दाखिले के लिए पंजीकरण का समय 22 दिन और बढ़ा दिया गया है। अब संस्थान में विद्यार्थी 10 अगस्त तक दाखिलों के लिए पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी करवा सकते हैं। ऐसे ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी प्री-रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। प्री-रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थी जब रजिस्ट्रेशन करवाएंगे तो उन्हें ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
पॉलिटेक्निक कॉलेज में 240 सीटों पर अब तक 700 से ज्यादा विद्यार्थी करवा चुके हैं रजिस्ट्रेशन-पॉलिटेक्निक कॉलेज शेरगढ़ में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 जून से जारी है। कोई भी 10वीं कक्षा में पास विद्यार्थी डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष में दाखिला ले सकता है। कॉलेज के प्रिंसिपल आशीष मेहता ने बताया कि चार प्रकार की इंजीनियरिंग में 240 सीटों के लिए अब तक 700 से अधिक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
इसके लिए 10वीं कक्षा की मार्क लिस्ट, आधार कार्ड की फोटो कॉपी व जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है। सामान्य वर्ग के विद्यार्थी के लिए फीस 500 रुपये व एससी एवं बीसी वर्ग के विद्यार्थी के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है। सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व कंप्यूटर इंजीनियरिंग में सभी के लिए 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। छात्राओं के लिए आरक्षित सीटों में विशेष छूट है।
विज्ञापन
दूसरी ओर राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि
आईटीआई में भी बच्चों के दाखिले से संबंधित तैयारियां जोरों पर हैं। 28 ट्रेडों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का प्री-रजिस्टे्रशन करवाया जा रहा है। इसके लिए 10वीं की मार्क लिस्ट, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व फैमिली आईडी सहित अन्य दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में छात्र व छात्राओं के दाखिले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मेरिट सूची पिछले साल से अधिक ऊंची रहेगी।