{"_id":"651c79ad854c6a8ff40bab14","slug":"refund-of-the-amount-cheated-from-the-woman-kaithal-news-c-18-1-knl1004-233519-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला से ठगी गई रकम करवाई रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला से ठगी गई रकम करवाई रिफंड
Wed, 04 Oct 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
कैथल। महिला से ठगी गई 95 हजार रुपये की रकम को साइबर क्राइम थाना की टीम ने मात्र 8-10 घंटे में पीड़िता के खाते में रिफंड करवा दिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि कैथल कि एक कॉलोनी निवासी महिला ने सोमवार को थाना साइबर में शिकायत दी कि उसके पास एक साइबर अपराधी का फोन आया और कहने लगा कि आपके खाते में एलआईसी के पैसे आने हैं और वह उसके पास एक क्यूआर कोड भेज रहा है, उसे स्कैन करें। पैसे आपके खाते में आ जाएंगे। महिला ने कोड को स्कैन कर दिया। उसके बाद महिला के खाते से 95 हजार रुपये कट गए। जांच के दौरान आरोपी द्वारा ठगी गई रकम से ऑनलाइन शॉपिंग करनी मिली। पुलिस ने शॉपिंग के सामान को कैंसल करवाया व पीडि़ता के खाते में ठगी गई पूरी रकम रिफंड
करवा दी। संवाद
दो मकानों से नकदी और गहने चोरी
कैथल। अलग-अलग मामलों में चोर दो मकानों से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव कसान निवासी बलिंद्र ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि एक अक्तूबर को रात के समय अज्ञात आरोपी उनके घर में घुस गए। आरोपी वहां से अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये व सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उसे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खरक पांडवा निवासी बुल्ला राम ने कलायत थाना में शिकायत दी कि एक अक्तूबर को रात के समय आरोपी सोनू उनके घर में बनी बैठक में घुस गया। वहां से आरोपी उसके पांच हजार रुपये चोरी करके ले गया। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद