{"_id":"67759c0c5a26b062ca03e47f","slug":"reflector-tape-installed-on-vehicles-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551733-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप
Thu, 02 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
कैथल। थाना यातायात पुलिस की टीम ने बुधवार को नए साल के उपलक्ष्य में धुंध के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी के आदेशों पर डीएसपी सुशील प्रकाश, थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर राजकुमार व यातायात पुलिस के अन्य पुलिस कर्मचारियों ने विश्वकर्मा चौक पर थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, कार सहित वाहनों पर लाल, पीली व सफेद रिफ्लेक्टर टेप लगाए।
इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुलिस ने फूल देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता ने वाहन चालकों से कहा कि धुंध का मौसम है। इस दौरान सावधानियां बरतते हुए वाहन धीमी गति में चलाएं। यातायात नियमों का समुचित पालन करने के साथ फॉग लाइट व डिपर का प्रयोग करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
समझाया कि रात में वाहन के खराब होने तथा अन्य किसी भी स्थिति में वाहन को सड़क पर खड़ा ना करके सड़क से नीचे खड़ा करें, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। संवाद