{"_id":"652d8df3fc03888fa809f065","slug":"received-gift-of-four-projects-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5896-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार परियोजनाओं की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार परियोजनाओं की मिली सौगात
Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गांव सांपन खेड़ी में 20 एकड़ भूमि पर 950 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भगवान परशुराम राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य का मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन करके मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। वहीं लोग अस्पताल तक ना पहुंचे और अपने गांव में ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर हमेशा स्वस्थ रह सके, इस विषय को लेकर सरकार गांवों में व्यायाम शालाएं और वेलनेस सेंटर खोल रही है। अब इन वेलनेस सेंटर में डायटीशियन लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स देंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से व्यवस्था की जा रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने 167.40 लाख रुपए की लागत से सजूमा रोड बात्ता से लेकर चौशाला तक बनने वाली सडक़, 175.98 लाख की लागत से गांव माजरा से राजौंद-पूंडरी सड़क, 406.71 लाख रुपए की लागत से कैथल पट्टी चौधरी में बनने वाले मंडी के शेड व 915.23 लाख रुपये की लागत से पटियाला रोड चीका में बनने वाले छह बेस बस स्टैंड की परियोजना की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश भर से ब्राह्मण समाज से आए लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समाज की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने कॉलेज व अस्पताल के लिए 20 एकड़ जमीन देने पर खेडी की पंचायत व लोगों का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की फसल की पैदावार अच्छी होने पर जहां पहले किसानों को प्रति एकड़ 30 क्विंटल प्लस 10 प्रतिशत का कोटा होता था। अब इस कोटे को बढ़ाकर प्रति एकड़ 35 क्विंटल अधिक 10 प्रतिशत कर दिया है। किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मिलों का कोटा भी बढ़ाया जा सकता है।