फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Reading newspapers boosted students' confidence.

Kaithal News: अखबार पढ़ने से विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास

Thu, 07 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 07 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Reading newspapers boosted students' confidence.
वंदना
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सरकार के नए दिशा-निर्देशों के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों का सामान्य ज्ञान बढ़ाना, अभिव्यक्ति क्षमता को निखारना और आत्मविश्वास को मजबूत करना है।

जिले के विभिन्न स्कूलों में अब प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थी नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ते और खबरों को जोर से प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं। इस अभ्यास से छात्रों में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। शिक्षकों के अनुसार पहले जो विद्यार्थी मंच पर बोलने से हिचकिचाते थे, अब वे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रहे हैं। इसके साथ ही उनकी हिंदी भाषा और उच्चारण में भी स्पष्ट सुधार हुआ है।
विज्ञापन


कक्षा 9वीं की छात्रा वंदना ने बताया कि पहले उसे सबके सामने बोलने में डर लगता था, लेकिन रोजाना अखबार पढ़कर सभा में प्रस्तुत करने से उसका डर काफी हद तक दूर हो गया है। अब वह बिना झिझक अपनी बात रख पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावनी ने कहा कि अखबार पढ़ने से उसके विचार व्यक्त करने की क्षमता बेहतर हुई है। शिक्षक भी उसके आत्मविश्वास की सराहना करते हैं। इस आदत से उसे नई घटनाओं और आविष्कारों की जानकारी मिल रही है, जिससे उसकी जनरल नॉलेज में वृद्धि हो रही है।


अनुष्का ने कहा कि समाचार पत्र पढ़ने से उसे देश-दुनिया की जानकारी मिलती है। अब उसे राजनीति, खेल और विज्ञान जैसे विषयों को समझने में आसानी हो रही है।

छात्रा शिवानी ने बताया कि इस आदत से उसकी हिंदी भाषा में काफी सुधार हुआ है। पहले पढ़ते समय वह अटकती थी, लेकिन अब स्पष्ट उच्चारण के साथ पढ़ पाती है। इससे उसे नए शब्द भी सीखने को मिल रहे हैं और भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

वंदना

वंदना

वंदना

वंदना

वंदना

वंदना

वंदना

वंदना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed