फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ravindra won gold medal in 1500 meter race

Kaithal News: रविंद्र ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ravindra won gold medal in 1500 meter race
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई 46वीं ऑल इंडिया इंटरमीट प्रतियोगिताओं में जिले के रविंद्र ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन इलेक्ट्रिक स्टेट खेल कंट्रोल बोर्ड महाराष्ट्र ने करवाया था। 19 अप्रैल को इसका समापन हुआ। लौटने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कलायत बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत रवींद्र वत्स ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में उन्होंने रजत पदक मिला। होनहार खिलाड़ी का सोमवार को उनके गांव व कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


रविंद्र वत्स ने बताया कि मुकाबलों में 14 राज्योंं की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, गुजरात, हिमाचल और अन्य राज्यों की टीमें शामिल रही। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पिता आभे राम ने साधारण किसान व माता माया देवी ने गृहिणी होते हुए उन्हें पढऩे के बेहतर अवसर दिए। इस बदौलत ही उन्हें सरकारी सेवा में आने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही विवाह के बाद इतिहास विषय की प्राध्यापक पत्नी बेबी ने नौकरी के साथ-साथ खेलों के प्रति उत्साहित किया। इस प्रकार परिवार की तरफ से निरंतर मिले सहयोग के आधार पर ही उन्होंने नौकरी के साथ-साथ खेलों का जीवन में अहम स्थान रखा। क्योंकि यह बेहद प्रशंसनीय नीति है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को सेवा के साथ-साथ खेलों में प्रदर्शन का अवसर मिलता है।


बेशक उनके गांव संडील में खेल स्टेडियम व 400 मीटर का ट्रैक तक की सुविधा नहीं है। बावजूद इसके गांव के युवा खेलों के प्रति गंभीर है। समय-समय पर युवा खेलों में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार को गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाते हुए खेलों को बढ़ावा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed