फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rape accused to fgo for Polygraphy and voice test

गैंगरेप के आरोपी का होगा पॉलीग्राफी और वॉयस टेस्ट

Thu, 12 Jun 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Thu, 12 Jun 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rape accused to fgo for Polygraphy and voice test
कैथल। सीवन की एक युवती से गैंगरेप के आरोपी जितेंद्र का पॉलीग्राफ और वॉयस टेस्ट होगा। पुुलिस ने इस संबंध में न्यायालय से इजाजत मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। गौरतलब है कि युवती ने जितेंद्र सहित नौ लोगों पर सिटी थाने में सामूहिक दुराचार का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


 उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों टेस्टों की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। वहीं, वीरवार को पीड़ित लड़की के परिजनों ने शहर में प्रदर्शन किया तथा एसपी को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


ये है मामला
सीवन वासी एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने कैथल निवासी जितेंद्र सरदाना, प्रवीण सरदाना सहित नौ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार, वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज किया था। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने साल 2011 में उसके साथ दुराचार किया और इसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे भी ऐंठे। आरोप है कि साल 2011 में युवती वन विभाग में कार्यरत थी तो उस दौरान जितेंद्र उससे पौधे लेने आया। इसके बाद आरोपी ने उससे मेलजोल बढ़ाया और रेप किया। इसके कुछ समय बाद उसके साथियों ने भी उससे सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को थाने बुलाने पर बुधवार को हुआ था हंगामा

इस मामले को पुलिस पर दबाव में केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर रात तक लोगों ने थाना शहर में खूब हंगामा किया था। लोगों ने पूछताछ के लिए बुलाए गए जितेंद्र सरदाना को हिरासत में रखने पर विरोध जताया था। पुलिस ने मामले में वीरवार सुबह तक निष्पक्ष जांच कर लोगों की एक कमेटी के सामने सारे तथ्य रखने का आश्वासन दिया था। इसके बाद मामला शांत हुआ था।

युवती और आरोपी की वीडियो रिकार्डिंग पुलिस को सौंपी
वीरवार सुबह ही गीता भवन मंदिर मेें शहर के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। करीब दस बजे बातचीत कमेटी में शामिल इनेलो के जिला अध्यक्ष कैलाश भगत, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, रविभूषण गर्ग, अरुण सर्राफ, अशोक गोयल, सुरेश गर्ग, रामदिया चावरिया, पाला राम सैनी, संजय भारद्वाज और रॉकी मित्तल एसपी से मिलने पहुंचे। जहां एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपी के पक्ष ने दोनों की बातचीत की जो रिकॉर्डिंग मुहैया करवाई है पुलिस उसकी जांच करवाएगी। इसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। लेकिन पुलिस को आरोपी जितेंद्र को न्यायालय में पेश करना होगा। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जब पुलिस कहेगी, उसी समय उसे पेश कर दिया जाएगा। कमेटी सदस्यों के आश्वासन पर पुलिस ने सुबह जितेंद्र को छोड़ दिया। करीब दो बजे पुलिस ने जितेंद्र की सहमति लेकर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां पुलिस ने कोर्ट से आरोपी के पॉलीग्राफ और वॉयस टेस्ट करवाने की अनुमति ली गई। रिपोर्ट आने तक पुलिस दोनों पक्षों की कॉल डिटेल्स सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी रखेगी।


लड़की के परिजनों का प्रदर्शन

पीड़ित लड़की के परिजनों और सिख समाज के लोगों ने शहर में प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन दिया। लोगों ने कहा कि कोई भी लड़की ऐसा आरोप नहीं लगा सकती। मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि किसी के दबाव में आरोपियों को छोड़ा गया तो सिख समाज में रोष जताएगा। एसपी ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले में पूरी तरह से निष्पक्षता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed