{"_id":"66cc9b5eee944b3b45086810","slug":"randeep-surjewala-wrote-on-kangana-s-statement-get-well-soon-kangana-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कंगना के बयान पर रणदीप सुरजेवाला ने लिखा, गेट वेल सून कंगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कंगना के बयान पर रणदीप सुरजेवाला ने लिखा, गेट वेल सून कंगना
Mon, 26 Aug 2024 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:42 PM IST
सार
कंगना के बयान पर रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर लिखा कि गेट वेल सून कंगना। उन्होंने सवाल किया कि आखिर भाजपा वालों को देश के अन्नदाता से इतनी नफरत क्यों है?
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भाजपा नेत्री कंगना रणौत की ओर से मुंबई में एक इंटरव्यू में किसानों पर दिए गए बयान पर राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट की। इसके माध्यम से सुरजेवाला ने कंगना रणौत को घेरा है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा गेट वेल सून कंगना, आखिर भाजपा वालों को देश के अन्नदाता से इतनी नफरत क्यों है?
विज्ञापन
लिखा, भाजपा ने तो हमेशा हमारे अन्नदाताओं पर झूठ,फरेब, साजिश और अत्याचार किया है और एक बार फिर हमारे अन्नदाताओं पर बीजेपी की सांसद ने अनर्गल आरोप लगाया है। सवाल ये है कि.. क्या कंगना ने बीजेपी की चुनावी रणनीति के हिसाब से किसान पर ये घटिया आरोप लगाया है?
विज्ञापन
क्या कंगना के सिर्फ शब्द थे या फिर कॉपी किसी और ने लिखी है ? अगर नहीं तो फिर देश के प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री और तमाम बीजेपी सांसद-विधायक इस मसले पर खामोश क्यों हैं ?
विज्ञापन