फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Randeep Saharan unanimously became the Kalayat Grain Market Association President

Kaithal News: सर्वसम्मति से रणदीप सहारण बने कलायत अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Randeep Saharan unanimously became the Kalayat Grain Market Association President
25केएलटी1: नवनियुक्त प्रधान को मिठाई खिलाते पूर्व मंडी प्रधान
कलायत। कलायत अनाज मंडी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में वित्त वर्ष 2026-2027 के मंडी प्रधान पद को लेकर आढ़तियों की बैठक प्रताप सिंह सिणद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रणदीप सहारण को मंडी प्रधान चुन लिया गया। सभा के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया की बैठक में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों का आवेदन मांगा गया। बैठक के दौरान केवल सत्यम् ट्रेडिंग कंपनी से रणदीप सहारण कौलेखां ने आवेदन जमा करवाया। प्रताप सिंह ने बताया की बैठक में केवल एक ही आवेदन मिला था इस लिए सर्वसम्मति से रणदीप सहारण को कलायत अनाज मंडी एसोसिएशन का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

मंडी व्यापारियों ने नवनियुक्त प्रधान रणदीप सहारण कौलेखां का फूलमाला पहनकर स्वागत कर मुंह मीठा करवाया। इससे पूर्व मौजूदा प्रधान अनिल गालब में अपने कार्यकाल के एक साल का पूरा खाता सदन में रखा और विवरण सहित उसका हिसाब दिया। नवनियुक्त मंडी प्रधान ने सभी आढ़तियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वे निष्ठा से निर्वहन करेंगे और सीजन के दौरान आढ़तियों तथा किसानों को किसी प्रकार की समस्या आने नहीं देंगे। व्यापारियों व किसानों को आने वाली हर समस्या का वे सभी को साथ लेकर व मिल बैठकर निवारण करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंडी एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा गालव, मंडी उपप्रधान संदीप मौण, पूर्व प्रधान विजेंद्र सहारण, सोहन लाल कांसल, अनिल कांसल, मार्किट कमेटी उपप्रधान ऋषिपाल सहारण, विजय शर्मा, पूर्व मंडी प्रधान रणधीर सिंह, अश्विनी मित्तल, रविन्द्र दत्त शर्मा, सुनिल गर्ग, पवन गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed