फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Randeep and Aditya Surjewala visited Kaithal Mandi

Kaithal News: रणदीप और आदित्य सुरजेवाला ने किया कैथल मंडी का दौरा

Mon, 21 Apr 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 21 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Randeep and Aditya Surjewala visited Kaithal Mandi
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने रविवार को कैथल की नई व अतिरिक्त अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों, किसानाें और आढ़तियों की समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि बदइंतजामी के चलते हरियाणा की मंडियों में न गेहूं की फसल का उठान हो रहा और न ही किसान का भुगतान हो रहा। मजदूर मजदूरी के लिए तरस रहे हैं और आढ़ती बारदाने (भराई के लिए खाली कट्टे) से लेकर उठान न होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, कैथल - लगभग सभी अनाज मंडियों में गेहूं के ढेर लगे हुए हैं पर भराई के लिए कट्टे हैं और न ही फसल उठाने का कोई इंतजाम। खुले में पड़ी फसल के कारण किसान परेशान हैं। किसान की फसल को यह कहकर नहीं खरीदा जाता कि नमी की मात्रा अधिक है। उन्होंंने कहा कि पिहोवा और गुहला-चीका में कई एकड़ फसल, तूड़ी के कूप, मकान व मवेशी जल गए पर सरकार की ओर से कोई भी अधिकारी और नेता मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हर रोज 90 हजार बोरी तक का उठान होता था और मजदूरों को पूरी मजदूरी मिलती थी। अब चार से पांच दिन तक उठान की बारी ही नहीं आती, तो मजदूर को मजदूरी कहां से मिलेगी? जब तक गेहूं का उठान होकर पूरी गेहूं गोदाम तक नहीं पहुंच जाती, सरकार के मापदंडों के मुताबिक उसका भुगतान नहीं होता। ऐसे में जब अगले एक से दो महीने तक गेहूं उठान का कोई अंदेशा ही नहीं, तो किसान का भुगतान कैसे होगा, मजदूर को मजदूरी कैसे मिलेगी और आढ़ती को आढ़त कैसे मिलेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed