फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajyoga practice conducted in the camp

Kaithal News: शिविर में करवाया राजयोग का अभ्यास

Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rajyoga practice conducted in the camp

विज्ञापन
राजौंद। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र राजौंद की ओर से नूतन वर्ष का स्वागत किया। इस कार्यक्रम पर राजयोगिनी नीलम दीदी व यज्ञ स्नेही राजयोगी ब्रह्मकुमार मेहर चंद ने शिरकत की। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी नीलम बहन ने जीवन को मजबूत बनने के सुंदर तरीके बताए।

उन्होंने कहा कि अपनी धारणाओं को मजबूत करते हुए हम नववर्ष का स्वागत करे और जीवन में नवीनता को अपनाए ताकि नवयुग हम ला सके। इसके साथ ही परमात्म महावाक्या सुनाते हुए राजयोग का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन


इसके बाद आदरणीय राजयोगी ब्रह्माकुमार भ्राता मेहरचंद ने अपने शब्द गुच्छ से भाई बहनों को नए साल की मुबारक और बधाइयां दी। अपने बताया कि स्वाभिमान में रहने वाले ही सर्व का सम्मान कर उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं। स्वाभिमान एक ऐसी संजीवनी बूटी है जो न केवल बीमारियों को दूर करती है, बल्कि मानसिक तनाव दूर कर हर प्रकार की सिद्धि को प्राप्त करवाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारत के आत्म जागरण में स्वामी विवेकानंद जी ने विशेष योगदान है। इस नए वर्ष में हम बीती हुई बातों पर बिंदी लगाकर बिंदु बन अपने नवजीवन को सुखमय बनाए महापुरुष के उदाहरण देते हुए जीवन को श्रेष्ठ बनने का संदेश दिया और हम सभी सकारात्मक सोच को अपनाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में शानवी, तानी, जानवी और मितांश ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा। भाई तेजस ने सबका धन्यवाद करते हुए अपने विचार रखे । कार्यक्रम के अंत में सभी नगरवासी भाई बहन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed