फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Raju Sharma, Karaj Singh and Viraj Overall Winner

राजू शर्मा, करज सिंह और विराज ओवरऑल विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Raju Sharma, Karaj Singh and Viraj Overall Winner
Raju Sharma, Karaj Singh and Viraj Overall Winner - फोटो : Kaithal
ऑल जिम एसोसिएशन कैथल की ओर से एक दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन हरियाणा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभम पैलेस में देर रात समापन हुआ। जिसमें प्रदेश भर से 200 पहलवानों ने हिस्सा लिया। आयोजक रिंकू व सुमित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता को 11 हजार रुपये नकद इनाम राशि के रूप में दिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को ओवरऑल एक लाख 25 हजार रुपये की राशि वितरित की गई। ओवरऑल इनाम 11 हजार रुपये प्राप्त करने वाले पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजू शर्मा, पंजा लड़ाने में करज सिंह व डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में विराज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता कैथल में पहली बार करवाई गई है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने ऑल जिम एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की। साथ ही आए हुए सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामप्रताप गुप्ता, डॉ. महेंद्र शाह व नरेश ने शिरकत की। वशिष्ठ अतिथि में शशि सैनी, रोहन मित्तल, राजेश सैनी, गोपाल पटवारी, एमसी रिंकू सैनी, सुरेश बजरंग, नवाब सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed