फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rajound got the gift of STP

राजौंद को एसटीपी की मिली सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rajound got the gift of STP
राजौंद। राजौंद कस्बे के सीवरेज प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजौंद कस्बे के लिए 50 करोड़ 11 लाख 16 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से अगले 30 सालों तक सीवरेज समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, गांव से कस्बे में बदल रहे राजौंद में लगातार बढ़ते आबादी क्षेत्र के कारण सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लंबे समय से जरूरत महसूस हो रही है। कस्बे के मौजिज लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री कमेलश ढांडा से मुलाकात करते हुए गंदे पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने के कारण आमजन को होने वाली परेशानी से अवगत करवाया था। इसके बाद मंत्री ने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को राजौंद कस्बे की जरूरतों के हिसार से प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि राजौंद में सफाई और आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 50 करोड़ 11 लाख 16 हजार रुपये की राशि मंजूर की है, जिससे सीवरेज प्रबंधन को दुरूस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साढ़े एमएलडी क्षमता के एसटीपी निर्माण के लिए चार एकड़ जमीन ली जा चुकी है। इसमें शहर के सभी वार्डों, कालोनियों को कवर करते हुए न केवल पुरानी जर्जर लाइन को बदला जाएगा, बल्कि नई लाइन भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत राजौंद में अलग-अलग क्षमता की 44.50 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि पूरे इलाके को कवर किया जा सके। क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट के कारण किसी प्रकार को प्रदूषण न हो, इसके लिए पूरा प्रोजेक्ट नई तकनीक पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अगले 30 सालों तक कस्बे की आबादी और क्षेत्र के हिसाब से आम आदमी को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed