{"_id":"59208a1c4f1c1b864bf25d19","slug":"raily-nayab-saini-saini-samaj-people-gather-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों से प्रेरणा लेकर जनकल्याण कर रही है हरियाणा सरकार : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों से प्रेरणा लेकर जनकल्याण कर रही है हरियाणा सरकार : नायब सैनी
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Sat, 20 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन समारोह में बोले राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महापुरुषों के त्याग, बलिदान और संघर्ष से प्रेरणा लेकर हरियाणा सरकार जनकल्याण के काम कर रही है। युवा पीढ़ी को भी प्रेरित होकर देश व समाज के लिए काम करना चाहिए। वे शनिवार को चंदाना गेट पर स्थित जिला सैनी भवन में सैनी सभा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौराना उन्होंने भवन निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने का एलान किया।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह विर्क, विधायक डा. पवन सैनी का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री जवाहर सैनी, रेनू सैनी, नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति, पूर्व विधायक लीला राम व जिले भर से गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इससे पहले राज्यमंत्री नायब सैनी, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क व विधायक पवन सैनी ने महाराज शूरसैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि महापुरुषों को भूलने वाली कौम का अस्तित्व खत्म हो जाता है, इसलिए हमें महापुरुषों के जीवन व आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके बलिदान व कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए। विर्क ने सैनी भवन के लिए 5 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन
लाडवा से विधायक पवन सैनी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके दम पर हम परिवार और समाज का सुधार कर सकते हैं। नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पिछड़े वर्ग के मान-सम्मान को हमेशा बढ़ावा दिया है। प्रजापति ने भवन निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।
जिला सैनी सभा की ओर से प्रधान धर्मवीर सैनी के नेतृत्व में राज्यमंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक का पगड़ी पहनाकर व महामाला से नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पार्षदों, जिला परिषद सदस्यों व गांवों के सरपंचों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीएसपी तरूण सैनी, रॉकी मित्तल, पाला राम सैनी, गोबिंद सैनी, सज्जन सैनी, रेणु बाला सैनी, ज्योति सैनी, ओमप्रकाश मीरा, जवाहर सैनी, बाबू राम सैनी, कुलदीप सैनी, सुरेंद्र पहलवान, बीरेंद्र सैनी, रामपाल सैनी, माईलाल सैनी, गोपाल सैनी, तरसेम सैनी, गुरनाम सैनी, सुरेश नौच, राजरमन दीक्षित, संजय सैनी आदि मौजूद रहे।