फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rahul Gandhi had made wrong statements: Diya Kumari

राहुल गांधी ने की थी गलत बयानबाजी : दिया कुमारी

Fri, 27 Sep 2024 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 27 Sep 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi had made wrong statements: Diya Kumari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वीरवार को हरियाणा के कैथल में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

उन्होंने अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे की शुरुआत में चंदाना गेट स्थित सैनी भवन में भाजपा उम्मीदवार लीला राम के पक्ष में महिला सम्मेलन में शिरकत की। इस मौके दिया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस राज में राजस्थान के लोगों ने भी झेली परेशानियां, इसलिए वहां भाजपा सरकार है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए भी राहुल गांधी ने विदेश में जाकर समाज को बांटने के लिए गलत बयानबाजी की, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के मंत्री और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहले सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। वहीं, ऐसी सड़कें किसी भी प्रदेश में नहीं बनी, जैसी हरियाणा में 10 साल में बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देश की आधी आबादी रखने वाले महिला वर्ग के उत्थान के लिए किए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रसवकालीन अवकाश, सेना में अवसर, लखपति दीदी, आंगनबाड़ी अपग्रेडेशन जैसे कई निर्णय केंद्र सरकार ने लिए।


दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सभी फ्लैगशिप योजनाओं को सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं और सेना सशक्त हुई है। हमारे खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक ने शानदार प्रदर्शन किया है। ये देश के मजबूत नेतृत्व का ही नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed