{"_id":"68b5f276144e3ad56201bac1","slug":"radha-ashtami-celebrated-in-shiv-shakti-dham-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729141-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिव शक्ति धाम में मनी राधा अष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिव शक्ति धाम में मनी राधा अष्टमी
Tue, 02 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर में रविवार रात राधा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देवालयों से लेकर घरों तक श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। दिनभर पूजा-अर्चना हुई और अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी श्रीकृष्ण-राधा मंदिर आकर्षक ढंग से सजाए गए थे।
इसी कड़ी में ढांड रोड स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा रानी के भजनों से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद आरती हुई और राधा रानी को 56 भोग अर्पित किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित प्रेमशंकर शास्त्री ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। महिला मंडल की अध्यक्ष अनु गोयल ने आयोजन को रंगीन और भव्य बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके साथ अनिता गर्ग, ज्योति, सुजाता और नेहा ने भी विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
मंदिर समिति के सदस्य सचिन गोयल, शमशेर शर्मा, गोपाल कृष्ण भट्ट,
अजय गर्ग, अशोक गोयल और निर्मल कुंडू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। सभी ने राधा रानी के चरणों में मत्था टेका और अंत में प्रसाद वितरण किया गया।