फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Question on the draw of the Zilla Parishad, hearing in the High Court today

जिला परिषद के ड्रा पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Question on the draw of the Zilla Parishad, hearing in the High Court today
कैथल। जिला परिषद के वार्ड 11 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे गुहणा के जयभगवान भानू ने बीसीए वर्ग के आरक्षण के लिए किए गए ड्रा पर सवाल उठाते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले में वीरवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

भानू का आरोप है कि 28 सितंबर को किए गए ड्रा में कई अनियमितताएं थीं। एक ही व्यक्ति ने दो-दो पर्ची उठाई। जिसे एक तरह से प्रशासन ने नियुक्त किया था। इसके अलावा पर्चियों पर मोटे अक्षरों में वार्ड लिखे हुए थे। जो बिना खोले ही पता चल रहे थे। ड्रा में की गई गड़बड़ी, फिर से ड्रा करवाने व चुनाव पर रोक लगवाने की मांग को लेकर उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। अब इस मामले की सुनवाई 13 अक्तूबर को निश्चित हुई है। पता चला है कि करवा चौथ के कारण 13 अक्तूबर की अब छुट्टी है। उसे उम्मीद है कि मामले की सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। इसी दिन नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह इस वार्ड से लंबे समय से तैयारी कर रहा था। भेदभाव पूर्ण तरीके से किए गए ड्रा के कारण वह चुनाव लड़ने से वंचित रह गया है। उसने उसी समय अधिकारियों को आपत्ति दर्ज करवाई थी। ड्रा के लिए सभी वार्डों से लोग नहीं बुलाए गए। कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में ड्रा करवाया गया। इसमें जिन लोगों ने पर्ची निकालीं, वे व्यक्ति एक ही वार्ड व एक ही गांव के थे। इसे वीडियो में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed