फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Quarrel between family members over transaction, brick attack, one dead

लेनदेन को लेकर परिवार के लोगों में झगड़ा, ईंट से हमला, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Quarrel between family members over transaction, brick attack, one dead
Quarrel between family members over transaction, brick attack, one dead - फोटो : Kaithal
यहां शक्ति नगर में लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक ही परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया। दो भाई और उनके बेटों ने दूसरे भाई के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया। जिस कारण चोट लगने पर 58 वर्षीय घायल कर्मबीर की चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने दो इस मामले में भाई सहित उनके बेटों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर निवासी अनिकेत ने बताया कि उसके पिता कर्मबीर सात भाई और पांच बहने हैं। उसके ताऊ जैना राम शिव नगर कैथल में रहते हैं। उसका चाचा अमर सिहं उर्फ टीटू अपने परिवार के साथ शक्ति नगर कैथल में रहता है। उसका ताऊ रामनिवास और भाना राम अर्जुन नगर कैथल में रहते हैं। उसके ताऊ रामनिवास ने करीब पांच वर्ष पहले अपने लड़के रवि की शादी से पहले उसके पिता से दो लाख 70 हजार रुपये मकान बनाने के लिए और एक लाख 20 हजार रुपये रवि की शादी के लिए उधार लिए थे। उसके चाचा अमर सिहं उर्फ टीटू ने करीब 3-4 वर्ष पहले अपनी लड़की रीनू की शादी के समय एक लाख रुपये 60 हजार उसके पिता से कुछ समय के लिए उधार पर लिए थे। उसके पिता अपने भाई अमर सिंह उर्फ टीटू व रामनिवास से पिछले कुछ दिनों से अपने उधार के दिए हुए पैसे मांग रहे थे।
विज्ञापन

जब उसके पिता ने अमर सिहं उर्फ टीटू व ताऊ रामनिवास से उक्त राशि मांगी तो उसका चाचा अमर सिहं उर्फ टीटू व उसके लड़के गोपाल और गोबिंद उनके पैसे देने से मना कर देते थे। साथ ही झगड़ा करत थे। इसी प्रकार से उसके ताऊ रामनिवास से उधार पर दिए हुए पैसे मांगने जाते तो तो उसके ताऊ रामनिवास व उसका लड़का रवि व राहुल भी पैसे देने से मना करते थे और गाली गलौच करते हुए भगा देते थे। इन पैसों के लेन देने बारे कई पंचायतें भी हुईं, लेकिन उन्होंने पंचायत मे भी उसके पिता द्वारा उधार पर दिए हुए पैसे देने से मना कर दिया था। 6 नवंबर को उसके पिता को उसके चाचा अमर सिहं उर्फ टीटू व उसके ताऊ रामनिवास ने शाम के समय अपने घर शक्ति नगर कैथल में बुलाया। वहां उसके पिता के पहुंचने पर उसके चाचा अमर सिहं उर्फ टीटू, उसके लड़के गोपाल व गोविंद, उसका ताऊ रामनिवास, उसके लड़के रवि व राहुल वहां मौजूद थे। इसी बीच बातचीत के दौरान चचेरे भाई गोपाल व गोविंद ने उनके पैसे देने से मना कर दिया। उसके पिता द्वारा पैसे मांगने पर आरोपी उनके साथ मारपीट करते हुए गली में बाहर तक ले आए। गोविंद ने गली से ईंट उठाकर उसके पिता कर्मबीर के सिर पर मारी। फिर रवि ने भी ईंट उठाकर उसके पिता के सिर में मारी। इसके बाद अमर सिहं उर्फ टीटू ने उसके पिता को नीचे जमीन पर दबा लिया। जब वह अपने पिता को छुड़वाने लगा तो राहुल, गोपाल ने उसके साथ भी मारपीट की। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद वे उन्हें कैथल अस्पताल में ले गए। वहां से भी जब डॉक्टर ने रेफर कर दिया तो वे उन्हें लेकर चंडीगढ़ पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी रवि, राहुल, गोबिंद, गोपाल व अमर सिहं उर्फ टीटू के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी विवेक चौधरी का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मबीर का भरा पूरा परिवार है। उनकी हत्या के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। उसके पुत्र अनिकेत ने पुलिस को बताया कि वे शिव नगर में रहते हैं। उनकी चंदाना रोड कैथल पर मनियारी की दुकान है। तीन वर्षों से वे किराये के मकान में रहते हैं। वे 5 भाई बहन हैं। जिनमें 2 भाई व 3 बहन हैं। जिनमे सबसे बडी रिंकी, उससे छोटी काजल, उससे छोटा अशोक, उससे छोटी कोमल व वह सबसे छोटा है। उसकी दो बहन रिंकी व काजल शादीशुदा हैं। बाकि वे सभी अविवाहित हैं। उनके पिता की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed