फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Punjabi Seva Sadan distributed ration to needy families

Kaithal News: पंजाबी सेवा सदन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Seva Sadan distributed ration to needy families
कैथल। पंजाबी सेवा सदन परिसर में हर माह की तरह रविवार को आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। इस माह की राशन सेवा संस्था के वरिष्ठ सदस्य भारत भूषण टक्कर व अनिल कुमार टक्कर ने अपनी माता स्व. बिमला रानी की पुण्य स्मृति में दी। मोहिंद्र सोनी ने भी राशन सेवा में कुछ सहयोग राशि दी।
विज्ञापन

प्रधान प्रदर्शन परुथी ने बताया कि हर माह की तरह आज आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संस्था द्वारा राशन वितरित किया गया, जो हर माह के पहले रविवार को दिया जाता है। परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था जहां गरीबों को राशन देने का कार्य कर रही है। वहीं देश हित में व प्रशासन के सहयोग के लिए भी समय समय पर कार्यक्रम आयोजित करती है।
विज्ञापन

सदन परिसर में बने भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर संस्थान का लाभ शहर के हर वर्ग के युवा ले रहे हैं। पंजाबी सेवा सदन की ओर से हर तरह के कोर्स मुफ्त करवाए जाते हैं। कंप्यूटर केंद्र भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। परुथी ने बताया कि कंप्यूटर केंद्र का 12वां बैच शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी सेवा सदन के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत सरदाना व महासचिव संदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की मीटिंग में 11 पंखे सदस्यों की ओर से भेंट किए। कहा कि संस्था का प्रयास है आम जन को थोड़ी राशि में ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध करवाना वैसे भी संस्था न लाभ न हानि के फार्मूले पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की। इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, अशोक आर्य, भारत भूषण टक्कर, नरेंद्र निझावन, मोहिंद्र पपनेजा, मोहिंद्र खन्ना, संदीप मलिक, अरविंद चावला, राकेश आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed