फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pundri Palika Vice President election now on 23rd

Kaithal News: पूंडरी पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव अब 23 को

Fri, 20 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pundri Palika Vice President election now on 23rd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। पूंडरी नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है। पहले यह चुनाव चार जून को प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब प्रशासन ने 23 जून को उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने की नई तिथि घोषित कर दी है।

नगरपालिका सचिव नरेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए विशेष बैठक के माध्यम से 23 जून को चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी और सभी पार्षदों को नियमानुसार सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन


पूर्व में एसडीएम कार्यालय कैथल द्वारा 30 मई (पत्र क्रमांक 1347) और 3 जून (पत्र क्रमांक 1363) को जारी आदेशों में प्रशासनिक कारणों के चलते चुनाव को स्थगित किया गया था। अब तिथि घोषित होते ही राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष पद की रणनीति को लेकर पहले ही कई पार्षदों को एकत्र कर अलग-अलग स्थानों पर भ्रमण कराया गया, जिससे बहुमत का गणित साधा जा सके। अब जबकि चुनाव की तिथि तय हो गई है, तो जोड़तोड़, गुप्त बैठकों और समीकरण साधने की गतिविधियां चरम पर हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुकाबला दो प्रमुख गुटों के बीच कड़ा है और जिसको सांसद नवीन जिंदल व विधायक सतपाल जांबा का समर्थन प्राप्त होगा, उसकी दावेदारी को बल मिल सकता है।

नगरवासियों की निगाहें अब 23 जून पर टिकी हैं—देखना यह है कि क्या इस बार पूंडरी को उसका पहला उपाध्यक्ष मिलेगा या चुनाव से पहले कोई नया राजनीतिक मोड़ सामने आएगा।


कौन होगा अगला उपाध्यक्ष रोड़ या गैर रोड़ समाज का

कस्बे में रोड़ समाज की संख्या अधिक होने के बावजूद अभी तक अध्यक्ष पद पर इस समाज का प्रतिनिधित्व नहीं हुआ है, जिससे इस बार उपाध्यक्ष पद पर रोड़ समाज के उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बन रहा है। वहीं महाजन और सैनी समाज के भी मजबूत दावेदार मैदान में हैं। रोड़ समाज से मुल्तान गोलन, जबकि महाजन समाज से सतीश हजवाना को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। जातीय संतुलन और राजनीतिक समर्थन की दिशा ही यह तय करेगी कि उपाध्यक्ष की कुर्सी किसे मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed