{"_id":"64b6f15f4d5a1030300d101c","slug":"pundri-became-water-again-due-to-rain-kaithal-news-c-245-1-kht1001-2031-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश से फिर पानी-पानी हुआ पूंडरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश से फिर पानी-पानी हुआ पूंडरी
विज्ञापन
पूंडरी। मंगलवार को पूंडरी शहर में हुई बारिश से कस्बे की मुख्य सडक़ें जलमग्न नजर आई। पूंडरी की सड़कों व बाजार में जलभराव होना कोई नई बात नहीं है। पिछले लगभग 20 वर्षों से कस्बे का यही हाल है। पानी निकासी पूंडरी की मुख्य समस्याओं में शामिल है। ऐसा लगता है इस समस्या से जैसे नगरपालिका को कोई सरोकार ही ना हो। नगरपालिका जैसे इस समस्या को दूर करना उचित ही नहीं समझ रही है।
कम से कम कस्बे के नालों की तसल्ली से सफाई करवाने से जल भराव की समस्या से कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है। वैसे तो जलभराव से पूरे कस्बे में राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सबसे अधिक दिक्कत पूंडरीक तीर्थ के पास बसंती माता त्रिवेणी चौक पर होती है। कस्बावासियों व दुकानदारों शमशेर सिंह, गुलशन, मनोज, दिलबाग, सुरेंद्र, राजेश, विजय, सतीश, प्रिंस, कृष्ण, सुरेश कुमार व सुशील का कहना है कि बस स्टैंड व कैथल-करनाल रोड से मुख्य बाजार में आने के लिए इसी जगह से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश में इस जगह पर घुटनों तक जलभराव हो जाता है। इसमें मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर गिरते रहते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली छात्राओं व महिलाओं को होती हैं। त्रिवेणी चौक पर दुकानों में भी नालों का गंदा पानी घुस जाता है। मंगलवार को भी इस जगह पर कई स्कूली छात्राएं गंदे पानी में गिरी। इस जगह पर लगभग 100 मीटर के क्षेत्र से पानी उतरने में कई घंटे लगते हैं। तब तक महिलाएं व छात्राएं आस पास की दुकानों पर खड़ी होने को विवश हैं। हालांकि हल्का विधायक रणधीर गोलन ने इस जगह पर पानी खड़ा न हो इसके लिए सीवरेज सिस्टम भी दुरुस्त करवाया। बावजूद इसके इस जगह पर जलभराव होता रहा। उधर, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन सैनी ने बताया कि शहर के नालों की सफाई नियमित रुप से करवाई जा रही है। मंगलवार को अचानक तेज बारिश से यह समस्या हुई है।