फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Public toilet near Ravidas Temple on Cinema Road in dilapidated condition.

Kaithal News: सिनेमा रोड स्थित रविदास मंदिर के निकट बना सार्वजनिक शौचालय जर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Public toilet near Ravidas Temple on Cinema Road in dilapidated condition.
जर्जर हालत में पहुंचे शौचालय।
गुहला-चीका। नगर पालिका की अनदेखी के कारण शहर के सिनेमा रोड स्थित रविदास मंदिर के निकट बना सार्वजनिक शौचालय अब लोगों की सुविधा का केंद्र बनने के बजाय संभावित हादसे का कारण बन गया है। वर्षों पहले लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह शौचालय आज पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। भवन की दीवारों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, छत और दीवारों का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ चुका है और पूरी इमारत कभी भी भरभराकर गिर सकती है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश और आगामी मानसून को देखते हुए स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। आसपास के दुकानदारों ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्वयं ही शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर उसे बंद कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के अंदर जाने के दौरान भवन गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह नगर पालिका प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

--------
दुकानदार टिंकू जिंदल, अशोक शर्मा, जस्सी कुमार, लक्की, रमेश कुमार और नरेश कुमार सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि यदि पुराने भवन की सुरक्षित मरम्मत संभव नहीं है तो इसे गिराकर नए सिरे से आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं लेकिन शौचालय बंद होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस जर्जर भवन को हटाकर नया शौचालय नहीं बनाया गया और किसी प्रकार का हादसा हो गया तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बरसात के मौसम को देखते हुए तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित शौचालय की मरम्मत का ठेका दिया जा चुका है। शौचालय का निर्माण व मरम्मत कराना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार की ओर से कुछ अन्य शौचालयों का कार्य पूरा किया गया है लेकिन इस शौचालय का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। मामले की जांच कराकर ठेकेदार से जवाब तलब किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। - ईश्वर रिप्पी, एमसी प्रतिनिधि

जर्जर हालत में पहुंचे शौचालय।

जर्जर हालत में पहुंचे शौचालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed