फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PTI Yogita Panchal secured third place in the district-level Yogasana competition.

Kaithal News: जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहीं पीटीआई योगिता पांचाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
PTI Yogita Panchal secured third place in the district-level Yogasana competition.
11 ढांड 02 सम्मान प्राप्त करते हुए पीटीआई एवं कार्यवाहक मुख्याध्यापिका योगिता पांचाल।
ढांड। जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल चंदलाना की पीटीआई व कार्यवाहक मुख्याध्यापिका योगिता पांचाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

योगिता पांचाल ने बताया कि जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखोली अड्डा (कैथल) में किया गया था। प्रतियोगिता में जिलेभर से विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग की योगासन स्पर्धा में योगिता पांचाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर योगिता पांचाल का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 15 जून को पानीपत में आयोजित होगी, जहां वह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने पर विधायक सतपाल जांबा, पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर और पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने योगिता पांचाल को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने योगिता की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

11 ढांड 02  सम्मान प्राप्त करते हुए पीटीआई एवं कार्यवाहक मुख्याध्यापिका योगिता पांचाल।

11 ढांड 02 सम्मान प्राप्त करते हुए पीटीआई एवं कार्यवाहक मुख्याध्यापिका योगिता पांचाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed