फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Provisional result of block Rajound is superb

Kaithal News: खंड राजौंद का प्रोविजनल परिणाम शानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Provisional result of block Rajound is superb
राजौंद। खंड राजौंद का राष्ट्रीय साधन सह योग्यता परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम शानदार रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड संसाधन संयोजक राजौंद बलबीर कश्यप ने बताया कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस छात्रवृत्ति के लिए पूरे हरियाणा प्रदेश से 48 हजार 543 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी, जिसमें 2337 बच्चे चयनित हुए हैं। परीक्षा में पास हुए विद्यार्थियों को अब चार साल तक प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यार्थियों ने 17 नवंबर को परीक्षा दी थी है। अब इन विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। विभाग की ओर से आरक्षण अनुसार छात्रवृत्ति दी जानी है। परीक्षार्थी के माता-पिता की कुल वार्षिक आय तीन लाख 50 हजार से कम होनी चाहिए। चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आरक्षण के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी। कैथल जिले से कुल 130 होनहार एवं मेधावी छात्राओं का चयन इसमें हुआ है।
विज्ञापन

खंड राजौंद के कुल सात विद्यालयों से 19 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है। जिसमें आरोही स्कूल सौंगरी से नाव्या पुत्री यशदेव शर्मा पुत्र माया राम शर्मा नीमवाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगरी गुलियाना से सरिचा, खुशी, पल्लवी, प्रिया, डिंपल और अंशु है। इसी प्रकार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल से आशु, कुसुम, जन्नत, अदिति और प्राची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय हाई स्कूल खेड़ी सिंबल वाली से दीपांशु राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा से तमन्ना, मानसी और निशु है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखोली से शगुन, माफी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीर बांगड़ा से क्रिस्टी ने परीक्षा पास करके अपने माता पिता अभिभावकों विद्यालय स्कूल स्टाफ खंड राजौंद और कैथल जिले का नाम रोशन किया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज देवी एवं जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार के दिशा निर्देशों में बच्चों ने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed