फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protested against FCI management

Kaithal News: एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 08 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Protested against FCI management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। भारतीय खाद्य निगम गोदाम ढांड में मजदूरों ने बैठक कर मांगों के लिए एफसीआई प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महेंद्र सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों पर सवालिया निशान लगाए। आरोप लगाते हुए कहा कि वह मजदूरों का शोषण करने पर तुली हुई है। इसके खिलाफ मजदूरों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक एफसीआई प्रबंधन उनकी मांगों को नही मानता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 2017, 19 व 22 में एफसीआई प्रबंधन द्वारा सिंगल लेबर सिस्टम लागू करने के लिए अंडर टेकिंग लिए गए थे, लेकिन आज तक लागू नहीं किया गया है। एनडब्ल्यूएनपी श्रमिकों को डिपार्टमेंटल लेबर की तर्ज पर मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जाए। एफसीआई गोदाम ढांड में एनडब्ल्यूएनपी होल्डिंग श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा रेलवे विलंब शुल्क श्रमिकों से काटना बंद किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ढांड गोदाम में मजदूरों को 170 फीट की दूरी पर रेलवे रैक में माल को लोडिंग करना पड़ता है। इसके लिए अतिरिक्त मजदूरी दी जाए। नौ दिसंबर तक एफसीआई गोदाम स्थल पर प्रदर्शन किया जाएगा। 10 दिसंबर को नई दिल्ली मुख्यालय पर 12 बजे अधिकार रैली के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। अगर मांगे नही मानी गई तो उसी दिन सायं चार बजे से एफसीआई के मुख्यालय पर चार बजे से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महेंद्र सिंह, पोलिस चौधरी, महेंद्र जडौला, विगनेश चंद, सुधीर पाल, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, शमशेर सिंह, बाबू राम, सुल्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed