फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest march

मंगलवार को शहर में निकलेगा रोष मार्च

Sun, 28 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sun, 28 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Protest march
 
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिले भर में हुए उपद्रव के विरोध में मंगलवार 1 मार्च को शहर में रोष मार्च निकाला जाएगा। जिसमें सभी बिरादरियों के लोग भाग लेंगे। चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर यह रोष मार्च पिहोवा चौक पर पहुंचेगा। जहां से मुख्यमंत्री के ओएसडी को जाट आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव का शिकार हुए लोगों को तुरंत मुआवजा देने एवं हिंसा होने पर भी कार्रवाई न करने के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

ग्यारह रुद्री मंदिर में रविवार सांय शिव शंकर पाहवा की अध्यक्षता में सभी समाज के अग्रणी लोगों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व विधायक लीला राम, भाजपा नेता सुरेश गर्ग, रॉकी मित्तल, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, प्रदर्शन परुथी, दीपक कथूरिया, अशोक कथूरिया, मक्खन सरपंच डोहर, अनिल कुमार सैनी, पाला राम सैनी, रमन गर्ग, प्रयागराज बालू, इंद्रजीत सरदाना, बिजेंद्र लाकड़ा, ओमप्रकाश मीरा, कपिल सिरोही, काका सचदेवा, प्रदर्शन परुथी, सोमनाथ बंसल, धर्मबीर सैनी, दीपक भैरों, संदीप गोयल सहित शहर के 150 से लेकर 200 की संख्या में शहर के अग्रणी लोगों ने भाग लिया। बैठक में सभी वक्ताओं ने उपद्रव पर रोष जताया और कहा कि जिस तरह से आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों ने गरीब एवं सामान्य परिवारों की रोजी-रोटी छीनी है, उसे आग के हवाले किया गया। वह निंदनीय है।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे लोग

मंगलवार सुबह लोग चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित होंगे। जहां से एकत्रित होकर ग्यारह रुद्री मंदिर के निकट से होते हुए भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पुराना बस अड्डा रोड से होते हुए जवाहर पार्क में एकत्रित लोगों के साथ मिलकर पिहोवा चौक पर पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री के ओएसडी को ज्ञापन देने के लिए पीडल्ब्यूडी विभाग विश्रामगृह पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक लीला राम व भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि इस रोष मार्च में सबसे पहली मांग उपद्रव में अघोषित रुप से शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना है। साथ ही कैथल के एसपी, डीसी, एडीसी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, दंगा पीड़ितों को तुरंत मुआवजा राशि दिए जाने, उपद्रवियों की पहचान करके उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने, उपद्रवियों को सभी प्रकार की सरकारी सुविधाओं से वंचित रखने, केवल निर्दोष लोगों को मुआवजा राशि दिए जाने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed