फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   protest

एप के विरोध में शिक्षक संगठनों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest
जिला कैथल के सभी शिक्षक संगठनों ने शिक्षक तालमेल कमेटी के आह्वान पर जिला प्रधान सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के परिसर में एक जनसभा की। जहां विभाग द्वारा नई-नई एप और विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत के तबादले के विरोध में सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता सतीश सेठी ने कहा कि हरियाणा सरकार 4000 प्ले स्कूल खोलने के नाम पर तथा हर रोज नई-नई एप डाउनलोड करने का अध्यापकों पर दबाव बना कर शिक्षा विभाग को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर चुकी है। हसला के जिला प्रधान ईश्वर ढांडा, प्राथमिक शिक्षक संघ के बलवान छोत व हजरस के राजेश सिंहमार ने सतबीर गोयत के तबादले की निंदा की। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में अध्यापक जिला सचिवालय से प्रदर्शन कर विधायक लीलाराम के आवास पर पहुंचे। जहां सोमवार 12 अक्टूबर तक स्थानांतरण रद्द ना होने पर 13 अगस्त को सभी अध्यापक संगठन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीआईटीयू, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन, आशा वर्करज यूनियन, मनरेगा मजदूर यूनियन तथा नगरपालिका कर्मचारी यूनियन सभी संगठन कैथल शहर में प्रदर्शन कर विधायक के आवास पर शिक्षा मंत्री और विधायक के पुतलों का दहन करेंगे। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ से जरनैल सिंह, जसबीर सिंह, ओमपाल भाल, छज्जू राम, राजेंद्र सिनन्द, बसाऊ राम, रामकुमार शर्मा, शिवदत्त, राजेंद्र नैन, मनोज कुमार, पिरथी, रघबीर सिंह, सीटू से शकुंतला शर्मा, नरेश रोहेड़ा, सत्यवान, जयप्रकाश शास्त्री, शिक्षक तालमेल कमेटी से रमेश चहल, सतबीर गोयत, सुशीला शर्मा, विद्यावति सहित काफी संख्या में संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed