{"_id":"66b55f008b3b4abc13066bc4","slug":"protest-by-villagers-of-kailaram-batta-and-wazir-kheda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449078-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैलरम, बात्ता और वजीर खेड़ा के ग्रामीणों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैलरम, बात्ता और वजीर खेड़ा के ग्रामीणों का धरना
Fri, 09 Aug 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नहरी पानी को समस्या के समाधान के लिए कैलरम, बात्ता व वजीर खेड़ा के ग्रामीणों ने वीरवार को सिंचाई विभाग में अधीक्षक अभियंता के कार्यालय के सामने धरना दिया। नाराज किसानों ने बताया कि धान का सीजन जोरों पर है। कैलरम माइनर की टेल पर पिछले काफी समय से पानी नहीं पहुंच रहा, जिसके चलते टेल पर लगते खेतों में फसल सूखने लग गई है। कई दिन से वे इस समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत करवा रहे है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।
किसानों ने बताया कि जेई पहले ही सीधा जवाब दे चुके हैं कि उसके बस में कुछ नहीं है। इसलिए वे अधीक्षक अभियंता से मिलें। इसलिए वे चार दिन पहले भी कार्यालय में अधीक्षक अभियंता के कार्यालय में पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि उनका धरना सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक जारी रहता है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता। उनका धरना लगातार जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीते सोमवार ग्रामीण कैथल स्थित लघु सचिवालय में डीसी से मिलने भी पहुंचे थे। यहां पहुंचकर किसानों ने डीसी को अपनी समस्या भी बताई थी । डीसी से मिलने के बाद भी किसान असंतुष्ट दिखे थे।
नाराज किसानों का कहना था कि डीसी ने सिर्फ कार्रवाई करने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया। किसानों ने बताया कि अब की बार बारिश न होने से धान की फसल काफी प्रभावित हुई है। ऊपर के बोरों के पानी इतने अच्छे नहीं है। पूरी फसल नहरी पानी पर निर्भर है, लेकिन दुर्भाग्य से वही आ नहीं रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टेल से पहले ही तीन से चार नहरी पानी के लिए जो मोगे होते है, उनमें भी पानी कम मात्रा में पहुंच रहा है। कुछ किसानों ने तो दुखी होकर फसल में ट्रैक्टर चलाकर उखाड़ भी दिया है। विभाग से यही मांग है कि पूरा पानी दिया जाए।