फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Protest against strictness imposed on farmers

Kaithal News: किसानों पर की गई सख्ती के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 22 Oct 2024 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Protest against strictness imposed on farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने सोमवार को पराली जलाने पर किसानों पर की गई सख्ती के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर नाराज किसानों ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने, दो वर्ष तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उसकी फसल की खरीद न करने व पोर्टल में रेड निशान लगाने का विरोध किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष कामरेड राजकुमार सारसा व जिला सचिव कामरेड कृष्ण चंद ने ढांड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार के इस प्रकार के तुगलकी फरमान की घोर निंदा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान की कटाई के बाद किसानों को गेहूं की बुआई के लिए खेतों को तैयार करना होता है। उसके लिए सबसे पहले खेत की जुताई करनी पढ़ती है। जब तक खेतों में पराली पड़ी रहेगी तब तक खेत की जुलाई करना संभव नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामरेड ने कहा कि अगर समय पर खेत की जुताई करके पानी नही लगाया गया तो गेहूं की बीजाई समय पर कर पाना संभव नही होगा और समय पर बुआई नही करने से उसके उत्पादन में कमी आएगी। इन्हीं सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए मजबूरन किसानों को पराली में आग लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed