{"_id":"65effb177ae6ee891b0cbbcb","slug":"protest-against-online-transfer-policy-kaithal-news-c-18-1-knl1004-346088-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑनलाइन तबादला पॉलिसी के विरोध में किया प्रदर्शन
Tue, 12 Mar 2024 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पर बैठक हुई। कर्मचारियों ने एक घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
प्रधान महावीर तारागढ़ ने आरोप लगाते हुए कहा हरियाणा सरकार की ऑनलाइन तबादला पॉलिसी का अधिकारियों ने मजाक बना रखा है, जिसको तबादले के बाद नई जगह मिली है, वहां न बिठाकर अपनी पुरानी सीट पर ही बैठा रखा है। ऑनलाइन तबादला पॉलिसी मुख्यमंत्री की ट्रांसफर पोस्टिंग में पारदर्शिता लाने को लाई गई थी, परंतु अधिकारियों ने पॉलिसी को पूर्णत: निष्क्रिय कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यूनियन शिष्टमंडल के नेताओं से अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने यदि कर्मचारियों की सभी प्रकार की मांगों का समाधान यूनियन शिष्टमंडल को बुलाकर नहीं किया व अपने अधीनस्थ स्टाफ की कार्यशैली में बदलाव नहीं किया तो 27 मार्च को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर ब्रांच प्रधान सत्यवान मेहरा, पूंडरी भवन निर्माण एवं मार्ग ब्रांच प्रधान जसवंत सिंह, कैथल बीएंडआर ब्रांच के प्रधान महावीर मलिक, कुणाल नरेश, संजय, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर संघर्ष समिति ने धरना देकर जताया रोष
सीवन। मनरेगा मजदूर संघर्ष समिति सीवन के सदस्यों ने सोमवार को नगरपालिका कार्यालय सीवन के मुख्य द्वार पर सांकेतिक धरना दिया। बलदेव सिंह बल्ली, पिरथी सैनी और जय नारायण ने कहा कि जब से सीवन में नगरपालिका बनी है तब से लगभग 4500 मनरेगा मजदूरों का रोजगार समाप्त हो गया है। मजदूरों और उनके परिवारों की समस्याएं बढ़ गई है। मनरेगा मजदूर आठ मार्च से रोजगार की मांग को लेकर सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मांग की है कि मनरेगा मजदूरों का रोजगार बचाया जाए। इस अवसर पर गुलाब सैनी, बनवारी लाल, जयपाल, सुरेन्द्र नागपाल, सोमनाथ, रघबीर व अन्य मौजूद रहे। संवाद