फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   programme, cpim, sitaram yechuri, kaithal

‘पूंजीवादी व्यवस्था में देश का भविष्य खतरे में’

Sun, 06 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 06 Nov 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
programme, cpim, sitaram yechuri, kaithal
संबोधित करते सीतरा येचुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था में देश का भविष्य खतरे में है। बेरोजगारी, गरीबी लगातार बढ़ रही है। सरकार केवल पूंजीपतियों की सेवा में लगी है। इस व्यवस्था से छुटकारे के लिए माकपा को देश में राजनीतिक विकल्प के तौर पर तैयार कर समाजवादी व्यवस्था लाई जाएगी। जिसमें व्यक्ति का व्यक्ति द्वारा शोषण नहीं किया जा सकेगा। येचुरी सेक्टर 19 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में रूसी समाजवादी क्रांति की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोवियत रूस की समाजवादी क्रांति ने यह साबित किया था कि शोषण रहित समाजवादी व्यवस्था कायम की जा सकती है। दुनिया में साम्राज्यवादी वैश्वीकरण की नीतियों के लागू किये जाने से जनता में गैर बराबरी, भुखमरी, गरीबी और बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है। देश के लोग जब अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो मोदी सरकार उनकी आवाज बंद करने पर उतर आती है। भाजपा सरकार धन्ना सेठों को टैक्सों में छूट और प्रोत्साहन के नाम पर सरकारी खजाने से लाखों करोड़ों रुपये लुटा रही है। देश के एक प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास देश की आधे से ज्यादा संपत्ति जमा हो गई है। दूसरी तरफ 80 प्रतिशत जनता 20 रुपए से भी कम में गुजारा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कामरेड ने जनसमूह से आह्वान किया कि लोगों को एकजुट करते हुये रोजी-रोटी और जनवादी अधिकारों के लिए अपने संघर्षों को तेज करते हुये जनपक्षीय विकल्प की राजनीति को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


माकपा के हरियाणा राज्य सचिव कामरेड सुरेंद्र सिंह ने रूसी क्रांति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार के राज में अनाज पैदा करने वाले किसान को भाव ना मिलने के कारण व खरीद कर खाने वाली जनता को महंगे भाव में अनाज खरीदने से दोनों की लूट हो रही है तथा फायदा पूंजीपतियों को पहुंचाया जा रहा है।


सभा की अध्यक्षता कर रहे माकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भाजपा इमरजेंसी के दौरान जेल में रहे नेताओं को सम्मानित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा की नीतियों से अघोषित तौर पर इमरजेंसी जैसे हालात बना रही है। सभा को माकपा के केंद्रीय सचिव मंडल सदस्य कामरेड नीलोत्पल बसु, महिला नेत्री कामरेड शकुंतला जाखड़ व कैथल माकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड कुंदनलाल ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन माकपा कैथल के सचिव कामरेड प्रेमचंद ने किया। यह प्लेनम तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed