{"_id":"6806ab8ee8fb3b3a4e0597f2","slug":"problems-increased-due-to-non-lifting-of-wheat-in-the-mandis-kaithal-news-c-18-1-knl1004-629445-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मंडियों में गेहूं उठान न होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मंडियों में गेहूं उठान न होने से बढ़ी परेशानी
Tue, 22 Apr 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में आवक में तेजी आने के बाद अब कुछ दिनों का सीजन शेष रह गया है लेकिन अभी तक मंडियों में गेहूं की उठान समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस कारण लगातार किसानों सहित आढ़तियों की परेशानी बढ़ रही है। पूरे जिले में अब तक चार लाख क्विंटल से अधिक की आवक हो चुकी है, लेकिन इसमें से महज एक लाख क्विंटल की उठान हो सकी है।
समस्या का समाधान न होने की स्थिति में सोमवार को विस्तार व नई अनाज मंडी के आढ़तियों ने उपायुक्त प्रीति से मुलाकात की। इस दौरान आढ़तियों ने डीसी से जल्द ही इस समस्या का समाधान कराने की मांग की। वहीं, आढ़तियों का कहना था कि मंडियों में लगातार बारदाना की भी समस्या आ रही है। उन्होंने उठान में तेजी लाने की मांग के लिए डीसी को ज्ञापन सौंपा है।
विस्तार अनाज मंडी के प्रधान रघुबीर मलिक उर्फ मिट्ठू ने कहा कि इस समय मंडियों में गेहूं की आवक तो जाेरों पर है, लेकिन उठान बेहद धीमा है। इस कारण आढ़तियों के पास आने वाले मजदूरों की भी कमी होने लगी है। दरअसल, मजदूरों को उठान न होने के कारण काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में वे अपने-अपने घर वापस लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि यदि जल्द ही समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।