फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   private eye doctor and 14 other found corona possitive

कोरोना: निजी अस्पताल के नेत्र चिकित्सक समेत 14 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
private eye doctor  and 14 other found corona possitive
जिले में रविवार को 14 केस कोरोना से संक्रमण के मिले हैं। इनमें से नौ को पहले से पॉजिटिव मिले लोगों के कारण संक्रमण हुआ है, जबकि पांच केस नए सामने आए हैं। संक्रमितों में अलग-अलग स्थानों से आठ महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव केसों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच उन्हें आइसोलेट करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। वहीं विभाग की टीम उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाने में लगी रही।
विज्ञापन

शहर में एक निजी अस्पताल का डॉक्टर भी रविवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। ये डॉ. नेत्र रोग विशेषज्ञ है। उसके संपर्क में आने से उसकी सात वर्षीय बेटी और अस्पताल का एक 32 वर्षीय अमरगढ़ गामड़ी का रहने वाला स्टाफ कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के अनुसार चिकित्सक दिल्ली से आए किसी संबंधित के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। अस्पताल के स्टाफ से करीब 20 लोगों का भी कोरोना जांच के लिए टेस्ट लिया गया है। उसके पास ओपीडी के लिए आए लोगों को भी होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है ताकि उनके टेस्ट किए जा सकें।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में चार केस मिले संक्रमित
मॉडल टाउन प्रोफेसर कॉलोनी में दो युवकों और दो महिलाओं सहित चार कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें पहले से पॉजिटिव मिले केस के कारण संक्रमण हुआ है। यहां पर चार अगस्त को एक व्यक्ति दिल्ली से आने पर कोरोना संक्रमित पाया गया था। उनके संपर्क में आए लोगों को पहले ही क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरंजीव कॉलोनी में 66 वर्षीय महिला मिली पॉजिटिव
चिरंजीव कॉलोनी में एक 66 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। 12 दिन पहले महिला का बेटा संक्रमित पाया गया था, जो चीका के एक बैंक में कर्मचारी है। उसी के संपर्क में आने से महिला को संक्रमण हुआ है। इसके परिवार के सदस्य पहले से क्वारंटीन हैं।
गांव बरटा में पॉजिटिव मिली एक बुजुर्ग महिला की लुधियाना से हिस्ट्री
गांव बरटा में संक्रमित पाई गई एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हिस्ट्री लुधियाना से जुड़ी बताई गई है। जो दो दिन पहले किसी कार्य से वहां गई थी। वापस आने पर उसे खांसी और जुकाम की दिक्कत हुई तो उसने कोरोना के लिए टेस्ट करवाया। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उसके संपर्क में आए परिवार के करीब 10 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
कांगथली में चार मिले संक्रमित
गांव कांगथली में भी एक 40 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई है। साथ ही उसका 62 वर्षीय पिता भी संक्रमित पाया गया है। यह महिला चीका के एक अस्पताल में कैशियर का काम करती है। अस्पताल में ही किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने के कारण उसे संक्रमण हुआ है। यह भी जानकारी मिली है कि महिला के पिता किसी काम से प्रदेश से बाहर गए थे। जहां से आने पर वे पॉजिटिव मिले हैं। उनके संपर्क में आने से 25 वर्षीय एक युवती और एक 13 वर्षीय किशोर को भी संक्रमण हुआ है। उनके संपर्क में आए करीब 40 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जिनका टेस्ट किया जाएगा। वहीं उसके परिवार के 12 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा चीका में ही एक अन्य 29 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव मिली है, जो कांगथली में पॉजिटिव मिली महिला के साथ उसी अस्पताल में कार्य करती है।

जिले में अब तक 353 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 258 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 93 एक्टिव केस हैं। रविवार को 13 की रिकवरी हुई है। डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed