{"_id":"6a24bc5c6a778a85ff07f416","slug":"prisoners-were-made-to-practice-yoga-in-the-district-jail-kaithal-news-c-245-1-kn11005-150435-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिला जेल में कैदियों को करवाया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिला जेल में कैदियों को करवाया योगाभ्यास
Sun, 07 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल में योग का अभ्यास करवाते प्रशिक्षक। प्रवक्ता
कैथल। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला जेल में कैदियों के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 कैदियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।जिला जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कई कैदियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में नोडल अधिकारी सुरेश राविश के मार्गदर्शन में जिले भर में योग जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला निरंतर संचालित की जा रही है। इसी क्रम में योग सहायक संदीप सिंह एवं सुखदेव की ओर से जिला जेल परिसर में कैदियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग निद्रा का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में अशोक कुमार ने कहा कि कि योग से तनाव कम होता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 9 जून को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखोली अड्डा, कैथल में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप अधीक्षक जेल शैलाक्षी भारद्वाज उपस्थित रहीं। संवाद