फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Prime Minister's programme to be broadcast live today, preparations complete

Kaithal News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आज होगा लाइव प्रसारण, तैयारियां पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's programme to be broadcast live today, preparations complete
कार्यक्रम को लेकर बनाई गई रंगोली। संवाद
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद से प्रस्तावित कार्यक्रम का जिला स्तरीय लाइव प्रसारण शुक्रवार को कैथल में किया जाएगा। इसके लिए अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम के लिए एडीसी डॉ. सुशील कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू होगा। इसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। कलायत और पूंडरी के कार्यकर्ता जींद में आयोजित रैलियों में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


1500 लोगों की भागीदारी का लक्ष्य
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। सभागार के भीतर 800 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए अंदर एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जबकि अधिक संख्या में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए परिसर के बाहर भी एलईडी स्क्रीन लगाई है, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुनने में कोई परेशानी न आए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


कैथल व गुहला-चीका के कार्यकर्ता सुनेंगे संबोधन
कार्यक्रम में कैथल और गुहला-चीका क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और आमजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे। जिला परिषद, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं किसान कल्याण और शिक्षा विभाग को लाभार्थियों और आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यातायात, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के विशेष इंतजाम
पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, नगर परिषद को सफाई व अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करने, बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जन स्वास्थ्य विभाग को पेयजल उपलब्ध कराने और सिविल सर्जन को एंबुलेंस और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोडवेज की बसें नहीं जाएगी कार्यक्रम में
रोडवेज विभाग के अधिकारियों के अनुसार बसें अपने निर्धारित रूटों पर चलेंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। हर बार रैलियों में रोडवेज की बसों का प्रयोग किया जाता था लेकिन इस बार केवल इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें ही रैली में जाएंगी। कैथल डिपो में ये बसें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed