{"_id":"6a0f634c5526a6f2b00768d8","slug":"preparations-to-raise-the-issue-of-dilapidated-roads-in-the-meeting-of-the-grievance-redressal-committee-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149711-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जर्जर सड़कों का मुद्दा कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जर्जर सड़कों का मुद्दा कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठाने की तैयारी
Fri, 22 May 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देते हुए सडक़ सुरक्षा मंच के सदस्य।
गुहला चीका। क्षेत्र की बदहाल और जर्जर सड़कों का मुद्दा 28 मई को होने वाली कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठाया जाएगा। सड़क सुरक्षा मंच के सदस्यों राजपाल राणा, साहब सिंह संधू और होशियार सिंह राणा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लोग धरना-प्रदर्शन से लेकर विधानसभा तक आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। मंच सदस्यों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी और विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण हालात बिगड़े हैं। उन्होंने कहा कि कई सड़कें निर्धारित समयावधि पूरी होने से पहले ही टूट जाती हैं, जिससे निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं।
मंच ने कष्ट निवारण समिति में इस मुद्दे का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाने की बात कही। संवाद