{"_id":"65f9ef77a7a68defc50436b5","slug":"preparation-of-map-for-multi-storey-parking-started-kaithal-news-c-18-1-knl1004-351506-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बहुमंजिला पार्किंग के लिए नक्शा बनाना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बहुमंजिला पार्किंग के लिए नक्शा बनाना शुरू
Wed, 20 Mar 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से कुछ दिन पहले ही दो नक्शा नवीश की एजेंसी लगा दी थी। इसके बाद अब इन एजेंसियों ने अपना कार्य भी शुरू कर दिया है। इस कार्य के तहत अब शहर थाना के पास निर्माणाधीन एजेंसी ने बहुमंजिला पार्किंग का नक्शा बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
इसके तहत निर्माण की दिशा में डीपीआर बनाना भी शुरू किया गया है। बता दें कि इस परियोजना के तहत पहले दो बार मुख्यालय की ओर से बहुमंजिला पार्किंग का नक्शा रिजेक्ट किया जा चुका है। शहर में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग बनाई जानी है। इसका निर्माण कार्य भी पिछले करीब आठ साल से अधर से लटका हुआ है। डीपीआर बनने के बाद आचार संहिता हटने के बाद निविदा सूचना लग पाएगी। इसके साथ ही जवाहर पार्क में ई-लाइब्रेरी का भी नक्शा बनाया जा रहा है।
पार्किंग से होती है परेशानी ः शहर में पार्किंग न होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समय सर्राफा बाजार, तलाई बाजार, मेन बाजार के लिए कोई पार्किंग नहीं है। इस कारण लोगों को सड़क पर ही वाहन खड़ा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। त्योहारों के दिनों में तो यहां दिनभर जाम लगा रहता है। जाम से निपटने को लेकर पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ता है। गीता भवन मंदिर के नजदीक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यम विद्यालय है। यहां दिनभर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। इसी प्रकार पुरानी सब्जी मंडी में हर समय वाहन जमा रहते हैं। इसके चलते दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम लगने के कारण दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो रहा है।
विज्ञापन
पिहोवा चौक से पुराना बस स्टैंड तक रहता है जाम ः पिहोवा चौक से लेकर पुराना बस अड्डा व आरकेएसडी कॉलेज तक जाम लगा रहता है। छात्रावास रोड, रेलवे गेट से भगत सिंह चौक, कबूतर चौक, जनता मार्केट से भगत सिंह चौक तक वाहनों की कतार लगी रहती है। पार्किंग न होने से लोगों को वाहन सड़क पर खड़ा करना पड़ रहा है।
बहुमंजिला पार्किग स्थल निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा गया था, पहले उसकी फाइल में कुछ आपत्ति लग गई थी। कुछ दिन पहले ही नप ने नक्शा नवीश की एजेंसी हायर की गई थी। अब फिर से पार्किंग के लिए डीपीआर तैयार कर नक्शा बनाया जा रहा है। आचार संहिता के बाद इस पर कार्य किया जाएगा। - सुरभि गर्ग, अध्यक्ष नगर परिषद, कैथल।