कैथल। दि कैथल सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र 2022-23 की तैयारी के मद्देनजर शुक्रवार को बॉयलर पूजन किया गया। इस दौरान करवाए गए हवन में मिल के प्रबंध निदेशक ब्रह्मप्रकाश ने पूर्णाहुति डाली। साथ ही उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मिल ने एडवांस कैलेंडरिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। किसानों को अटल किसान मजदूर कैंटीन पर 10 रुपये प्रति थाली की दर से पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। मिल के केन यार्ड में मानव रहित कांटों पर वजन के लिए कप्यूटराइड सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंधक रामपाल सिंह, गन्ना विपणन अधिकारी देशराज सिंह, लवलेश कुमार, सुशील कुमार, सुरेश शर्मा, राममेहर शर्मा, रणधीर सिंह, भीम सिंह मौजूद रहे।