फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Preparation for action against illegal colonies in Kalayat

Kaithal News: कलायत में अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई की तैयारी

Sat, 03 Feb 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Preparation for action against illegal colonies in Kalayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग के आसपास और गांव-शहर के विभिन्न हिस्सों मेंं अवैध काॅलोनी काटने पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने ठोस रुख अपनाने का फैसला लिया है।

अवैध काॅलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलायत, खरक पांडवा व पिंजुपुरा गांव का राजस्व रिकॉर्ड मांगा है। कलायत तहसीलदार को पत्र जारी कर डीटीपी विभाग को रिकॉर्ड प्रेषित करने के लिए जिला उपायुक्त की तरफ से भी आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


डीटीपी विभाग ने पत्र मेंं अवैध काॅलोनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक्ट का हवाला दिया गया है। इस प्रकार की गतिविधियों से साफ है कि अवैध कॉ़लोनी काटने के निरंतर बढ़ रहे मामलों को लेकर डीटीपी विभाग किसी प्रकार की ढि़लाई के पक्ष में नहीं है। इसलिए राजस्व विभाग से पूरा रिकार्ड उपलब्ध करवाने के लिए पत्राचार शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार जोगेंद्र धनखड़ ने बताया कि त्वरित तौर से रिकार्ड विभाग को भेजा जाएगा। इसके विभाग संबंधित रकबे में अवैध काॅलोनी काटने की संभावनाओंं पर अंकुश लगाने को जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की कार्रवाई अमल मेंं लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed