फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   pradarsan

सड़कों पर उतरे स्वास्थ्य कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Kaithal
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद कर्मचारी इकट्ठा होकर लघु सचिवालय पहुंचे। यहां सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। कर्मचारियों ने यहां लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सुदेश मेहरा को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों के प्रदर्शन की अध्यक्षता स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विकास कल्याण ने की। उन्होंने कहा कि इस महामारी में स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग कर्मचारी वर्ग प्रमुखता से आगे खड़ा है। लेकिन सरकार व प्रशासन द्वारा इन कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार बदलने पर पुराने कर्मचारियों को हटाने, उन्हें स्थानांतरण करने का हवाला देकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। दूर-दराज के जिलों में कर्मचारियों का स्थानांतरण करके उनसे पैसे मांगे जा रहे है। कर्मचारियों के इस तरह के शोषण पर सरकार रोक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed