फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   PR variety paddy Rs 2045 per quintal

Kaithal News: पीआर किस्म का धान 2045 रुपये प्रति क्विंटल

Wed, 13 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
PR variety paddy Rs 2045 per quintal
कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में मंगलवार को पीआर हाइब्रिड किस्म के धान की आवक भी शुरू हुई। इस किस्म का धान 2045 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। जो सरकारी भाव से 258 रुपये कम हैं।
विज्ञापन

वहीं, 1509 किस्म का धान भी 3590 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। बता दें कि 1509 किस्म का धान की आवक करीब 15 दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। शुरूआत में यह 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिका था। 1509 किस्म के भाव पिछले सप्ताह भाव में 200 से 250 रुपये की कमी आई थी, लेकिन सोमवार को फिर से भाव में तेजी आई है। 3550 से भी ज्यादा भाव पर धान बिक रहा है। मंडी में धान लेकर आए किसान राज ने बताया कि 1509 किस्म का धान 3590 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। वहीं, किसान रामजी ने बताया कि वह पीआर हाइब्रिड किस्म के धान की दो ट्रालियां लेकर मंडी में पहुंचा था। यह 2045 रुपये प्रति क्विंटल बिका है। अब सीजन के शुरू होने के बाद लगातार धान की आवक में तेजी आने के बाद दाम में लगातार तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडी में तैयारियां जोरों पर

मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम ने बताया कि अनाज मंडी में धान के सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए मंडी में सभी व्यवस्थाएं भी बना दी गई हैं। सड़कों पर पैच वर्क करवाया गया है। शौचालयों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाई है। इसके साथ ही वाटर कूलर ठीक करवाएं गए हैं। स्ट्रीट लाइटें भी ठीक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने की 20 से खरीद शुरू करने की मांग
कैथल। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता किसान नेता सतपाल दिल्लोवाली के नेतृत्व में में एसडीएम कपिल कुमार से मिले और धान की खरीद 20 सितंबर से शुरू करवाने व कोई भी राइस मिलर जो सरकार के नियम को पूरा करता हो वह कहीं से भी आकर किसान की धान की खरीद करें, इसकी मांग की।


सतपाल दिल्लोवाली ने कहा कि पीआर धान की पककर तैयार है, इसलिए सरकार पीआर धान की बोली 20 सितंबर को जरूर से जरूर शुरू कर दें। मंडी में धान को व्यापारी कम भाव में खरीद रहे हैं। सरकार ने सभी जिलों में राइस मिलों को छूट दे कोई भी राइस मिलर किसी भी मंडी में जाकर पर धान की खरीद कर सकता है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह पूर्व प्रधान कैथल, सुरेंद्र चौशाला ब्लॉक सचिव कलायत, प्रदीप कुराड़ महासचिव, जोरा सिंह शिमला, कृष्ण शिमला व सुरेश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed