{"_id":"6643f5ee054c684fc4060464","slug":"potholes-become-a-cause-of-trouble-for-pedestrians-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389859-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गड्ढे बने राहगीरों की परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गड्ढे बने राहगीरों की परेशानी का सबब
Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। चंदलाना से पबनावा जाने वाली टूटी हुई सड़क ग्रामीणों तथा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी है। लोगों ने इसे बनवाने की मांग की है।
नगर निवासी राज कुमार, सुभाष चंद, सुशील कुमार, रवि कुमार, बीरबल, रमेश, बीरा राम ने बताया कि चंदलाना से पबनावा तक कई जगहों पर सड़क टूटी हुई है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ में बने गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे है। इस सडक़ पर दो स्कूल है, जहां बच्चों का हर रोज स्कूल आना जाना लगा रहता है। कई बार तो बच्चे साइकिल से गिरकर
चोटिल भी चुके हो चुके है। बारिश के मौसम मेंं तो सड़क की हालत ओर भी बदतर हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर दुर्घटना का ओ अधिक अंदेशा बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि टूटी हुई सड़क को ठीक करवाने के लिए संबंधित विभाग के कार्यालय में बार-बार चक्कर लगा चुके है। लेकिन हर बार अधिकारियों का एक ही रटा रटाया जवाब होता है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें टूटी हुई सड़क से निजात दिलाई जाए।