फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Posters were put up in all police stations.

Kaithal News: सभी थाना-चौकियों में लगाए गए पोस्टर

Thu, 16 Apr 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Posters were put up in all police stations.
थाने में लगे पोस्टर को देखते कर्मचारी। - फोटो : samvad
कैथल। स्मार्ट पुलिसिंग प्रिंसिपल्स को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं पुलिस चौकियों में स्मार्ट पुलिसिंग से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने तथा पुलिस की जनहितैषी छवि को मजबूत करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसके तहत पुलिस कर्मचारियों को स्मार्ट पुलिसिंग के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि आमजन को बेहतर, पारदर्शी और संवेदनशील पुलिस सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किए गए पोस्टर थाना परिसरों, चौकी व अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाए गए हैं, जिससे आमजन व पुलिस कर्मियों को इन सिद्धांतों की जानकारी मिल सके। जिला पुलिस द्वारा इस पहल के माध्यम से पुलिसिंग में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जन विश्वास को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed