फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Poondri: Property of presidential candidates

Kaithal News: पूंडरी ः अध्यक्ष पद उम्मीदवारों की संपत्ति

Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Poondri: Property of presidential candidates
पूंडरी। ममता सैनी
विज्ञापन

वार्ड नंबर-12 से भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी 31 वर्षीय ममता सैनी पेशे से गृहिणी हैं। शिक्षा बीसीए तक है। परिवार को कोई राजनीतिक कॅरिअर नहीं है लेकिन ससुर पिछले कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय हुए और इस समय भाजपा के जिला सचिव

है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाते है और उसी के चलते भाजपा का सिंबल लाने में कामयाब रहे। पारिवारिक स्थिति अच्छी है, लेकिन खुद के नाम कोई नकद राशि नहीं है। खुद के 10 से 12 तौले गहने आदि है। उनके पति के पास चार लाख 95 हजार रुपये की राशि है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन


बबली गोस्वामी

अध्यक्ष पद के लिए दूसरी प्रत्याशी वार्ड नंबर नौ से 40 वर्षीय बबली गोस्वामी हैं। एम हिंदी बीएड तक शिक्षा प्राप्त बबली पेशे से गृहिणी है। परिवार की कोई राजनीतिक पृष्टभूमि नहीं है। पारिवारिक स्थिति अच्छी है। खुद के पास चार लाख 98 हजार 200 रुपये और पति के पास छह लाख 94 हजार 770 रुपये की रिटर्न फाइल की हुई है। घर में एक कार भी है। उनके व पति के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड्डी देवी

अध्यक्ष पद के लिए तीसरी प्रत्याशी 43 वर्षीय गुड्डी देवी 10वीं पास हैं। पेशे से गृहिणी हैं। खुद एक बार चुनाव लड़ चुकी है। उनके पति भी अपने वार्ड से पार्षद रह चुके हैं और पिछली भाजपा सरकार में एमिनेंट पर्सन रह चुके है। खुद की आमदनी एक लाख 86 हजार 500 रुपये व उसके पति की आमदनी दो लाख 86 हजार 590 रुपये है। उनका व उनके पति का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed